चरणदास महंत ने की बृहस्पत सिंह और जयसिंह अग्रवाल के खिलाफ का... - CG Sandesh

चरणदास महंत ने की बृहस्पत सिंह और जयसिंह अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और सक्ति के नवनिर्वाचित विधायक डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा चुनाव 2023 में मिले जनादेश का सम्मान करते हुए प्रदेशभर के मतदाताओं का आभार जताया है. वहीं प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के खिलाफ हो रही बयानबाजी की तल्ख लहजे में निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की जरूरत है.


महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को तोड़ने, बांटने या कमजोर करने वालो की अब कांग्रेस में कोई जरूरत नहीं है. इस तरह के लोगों के खिलाफ अनुशासन का डंडा चलाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व कुमारी सैलजा और प्रदेश के सह प्रभारियों ने कांग्रेस को एकजुट रखा. बावजूद किसी को अपनी बात रखना है तो पार्टी फोरम में रखे. पार्टी के बाहर बात रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करने वालो को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें