जाति के मामले को लेकर श्याम तांडी को मिली राहत बड़ी राहत - CG Sandesh

जाति के मामले को लेकर श्याम तांडी को मिली राहत बड़ी राहत

वर्तमान में अजा वर्ग के लिए आरक्षित सराईपाली सीट के लिए भाजपा की तरफ से श्याम तांडी ने नामांकन भरा है, लेकिन इस नामंकन को लेकर आपत्ति जताते हुए नामांकन खारिज करने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के विधिक सेल के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती किरणमयी नायक जी, अधिवक्ता श्री नरेन्द्र दुबे जी,श्री भरत ठाकुर जी, श्री  राजेन्द्र बांसवार जी एवं कांग्रेस नेता राजेन्द्र चन्द्राकर जी और जिलाध्यक्ष आलोक चन्द्राकर जी कलेक्ट्रेट में उपस्थित थे.

इस मामले में सुनवाई करते हुए आरओ आलोक पाडे ने जाति प्रमाण पत्र को वैध मानते हुए फैसला सुनाया कि जाति प्रमाण पत्र को चुनौती नही दी गई. वहीँ किरणमयी नायक ने इसे छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति के आधार पर अनुचित लाभ उठाने का गंभीर मामला बताया.

 

फिलहाल श्याम तांडी के लिए राहत की खबर है वही सोशल मिडिया के माध्यम से देवेन्द्र शर्मा ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि “सराईपाली के भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्री श्याम तांडी के विरुद्ध जाति के संदर्भ लगाए गए झूठे आरोप निरस्त कर दिए गए, निर्वाचन अधिकारी द्वारा श्याम तांडी जी द्वारा प्रस्तुत जाति प्रमाण पत्र को सही और वैद्य पाया और नामांकन पत्र स्वीकार किया गया, श्याम तांडी जी की और से उनके सहयोगी अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा जिला संयोजक विधिक प्रकोष्ठ, श्री आलोक निगम अधिवक्ता बिलासपुर उच्चन्यायालय, श्री जन्म जय सोना अधिवक्ता रॉयपुर सहित स्थनीय अधिवक्ताओं द्वारा पैरवी की गई।“



अन्य सम्बंधित खबरें