300 करोड़ की जब्ती कांग्रेस के कल्चर का उदाहरण है : अरुण साव - CG Sandesh

300 करोड़ की जब्ती कांग्रेस के कल्चर का उदाहरण है : अरुण साव

रायपुर। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से मिले 300 करोड़ रुपयों को लेकर अरुण साव ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस होगी वहां करप्शन होगा. जहां कांग्रेस होगी वहां क्राइम होगा, ये कांग्रेस के कल्चर का उदाहरण है. एक राज्यसभा सांसद के घर से 300 करोड़ रुपये निकालना, ये कांग्रेस जो करती है उसका बड़ा उदाहरण है.



वहीं शनिवार को लोकसभा में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर हुई कार्रवाई को लेकर साव ने कहा कि हर एक जनप्रतिनिधि से अपेक्षा की जाती है कि वो कानून का पालन करे, और जिस प्रकार से लोकसभा की जो आचार संहिता बनी हुई है उसका पालन करे. विधिवत समिति ने जांच की और लोकसभा ने सर्वानुमति से यह पास किया गया है. तो एक जनप्रतिनिधि के लिए कदाचरण जैसा व्यवहार करना उचित नहीं है. लोकसभा ने इसका निर्णय किया है. इसका सभी को पालन करना चाहिए.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें