दिलीप षड़ंगी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया उप... - CG Sandesh

दिलीप षड़ंगी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया उपेक्षा का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ी कलाकार और कांग्रेस नेता दिलीप षड़ंगी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है। दिलीप षड़ंगी ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया है।


षड़ंगी ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को लिखे अपने पत्र में कहा है कि ‘मैं साढ़े पांच वर्ष पहले नौकरी छोड़कर कांग्रेस में कलाकारों की सेवा, एवं कलाकारों के माध्यम से कांग्रेस की सेवा करने हेतु कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया था। किन्तु लगातार पांच वर्षो तक मैं कांग्रेस के समर्थन में गाना बनाता रहा, गाता रहा, एवं कलाकारों के सम्मेलन हेतु लगातार प्रयास करता रहा। तद्सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय, संस्कृति मंत्री महोदय, एवं कई वरिष्ठ सम्माननीय कांग्रेसी नेताओं से निवेदन करता रहा किन्तु केवल आश्वासन मिला। किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिला जिस वजह से छत्तीसगढ़ के बहुत सारे कलाकार हमारी पार्टी से एवं हमारे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से दूर होते गए। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

अतः इस तारतम्य में मैं अपने आपको समस्त दायित्वों सहित कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। अतः मेरा त्याग पत्र स्वीकृत करें।’



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें