भुगतान नहीं होने से दिवाली नहीं मना पाएंगे बीएसएनएल के ठेका कर्मचारी
दिवाली आने को अभी कुछ ही दिन रह गए है, लेकिन बसना में कार्यरत बीएसएनएल के ठेका कर्मचारी शायद ही अपनी दिवाली मना पायेंगे. यहाँ के ठेका कर्मचारियों को 2 माह से अधिक होने के बावजूद उनका भुगतान नहीं किया गया है.
वहीँ बीएसएनएल बजट के अभाव में ठेकेदारों को पेमेंट नहीं कर पा रहा जिस कारण ठेकेदार के अधीन काम करने वाले पैसे-पैसे को मोहताज होते नजर आ रहे है. हालांकि बीएसएनएल अधिकारी इसे जल्द दुरुस्त करने की बात कह रहे हैं.
बीएसएनएल ने कुछ काम ठेकेदारों के हवाले किए हुए हैं जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने कर्मचारी रखा है. चूंकि इन दिनों बीएसएनएल भारी तंगी से गुजर रहा है इसलिए वह पेमेंट भी नहीं कर पा रहा हैं. इसके अलावा इन कर्मचारियों के पीएफ को लेकर भी संश्य बना हुआ है.
पेमेंट अभी रुकी है, जल्द ही दिवाली से पूर्व सभी कर्मचारियों का भुगतान कर दिया जायेगा विमलेश मिश्रा, ठेकेदार.
बीएसएनएल अभी नुकसान से गुजर रहा है, बजट की कमी पड़ रही है. मगर जल्द ही दिवाली से पूर्व ठेकेदार को पेमेंट कर दी जाएगी. मुकेश वर्मा, एसडीओ, सरायपाली.