क्या राष्ट्रीय पार्टीयों की होगी जमानत जप्त ?
बसना विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी संपत अग्रवाल इस बार सभी पार्टीयों की जमानत जप्त कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते है. निर्दलीय प्रत्याशी पर उन्होंने राष्ट्रीय पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जनता लड़ती है पार्टी नहीं और जनता मेरे साथ है, और सभी पार्टीयों की जमानत जप्त कर इस बार एक नया विश्व रिकॉर्ड बनेगा.
संपत अग्रवाल ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र यहाँ की जनता ने ही बनाया है, इसलिए उनकी जो भी विशेष मांगे है उन्हें तत्काल पूरा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यहाँ की जनता केवल वर्षा पर ही निर्भर रहती है, इसलिए जोंक परियोजना को लागू कर सिंचाई और पेयजल की समस्या का निराकरण किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी आज रेल की सुविधा क्षेत्र वाशियों को नहीं मिल पाई है जिसके चलते पुरे देश में आवागमन की असुविधा होती है, रायपुर से बरगढ़ तक बसना, पिथौरा, सरायपाली होते हुए रेल लाइन जोड़ा जायेगा जिससे कहीं भी आने-जाने में सुविधा मिल पायेगी.
उन्होंने कहा कि
अन्तःराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाडियों को तैयार करने के लिए 5 स्टेडियम
25 प्रशिक्षकों के साथ खोला जायेगा. इसके साथ ही कीर्तन रिकॉर्ड संस्कृति विभाग
में पंजीयन कराया जायेगा.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरी जनता साथ साथ है, और अप्रत्याशित रूप से मेरी
जीत हो चुकी है.