पान मसाला का विज्ञापन कर बुरे फंसे Akshay Kumar, Shahrukh Kh... - CG Sandesh

पान मसाला का विज्ञापन कर बुरे फंसे Akshay Kumar, Shahrukh Khan और Ajay Devgn, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

यूपी। केंद्र सरकार ने एक अवमानना याचिका के जवाब में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ को सूचित किया कि गुटखा कंपनियों के विज्ञापन करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान व अजय देवगन को नोटिस जारी किए गए हैं. हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दाख़िल याचिका में सुनवाई के दौरान भारत सरकार के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ने लखनऊ खंडपीठ में जस्टिस राजेश चौहान की बेंच में सुनवाई के दौरान दलील दी कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की तरफ से गुटखा कंपनियों का प्रचार करने के मामले में अक्षय कुमार शाहरुख खान और अजय देवगन को बीते अक्टूबर महीने में नोटिस जारी की गई है.


अधिवक्ता मोतीलाल यादव की तरफ से दाखिल की गई इस याचिका में भारत सरकार के द्वारा पदम सम्मान से सम्मानित कलाकारों के द्वारा गुटखा का प्रचार किया जा रहा है. कलाकारों के द्वारा गुटखा का प्रचार कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है. इसी याचिका पर नोटिस का जवाब नही देने पर बीते अगस्त 2023 को हाई कोर्ट ने कैबिनेट सेक्रेटरी, चीफ कमिश्नर और उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण को अवमानना का नोटिस जारी किया गया था.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें