छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर, बीजेपी विधा... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर, बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज नए सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है, विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव रायपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं, छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख अरुण साव रायपुर में भाजपा कार्यालय में मौजूद हैं, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर भी बैठक में शामिल होने पहुंच गए है।

 

 


आज रायपुर में दोपहर बीजेपी विधायक दल की बैठक भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुरू हो गई है। इस बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा, सभी बीजेपी विधायकों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

आज ही विधायकों के नेता का ऐलान हो जाएगा

छत्तीसगढ़ में सीएम चेहरे पर बीजेपी नेता नारायण चंदेल ने कहा, ‘दोपहर 12 बजे से बीजेपी विधायकों की बैठक होगी, हमारे पर्यवेक्षक यहां पहुंच गए हैं, विधायकों की राय सुनी जाएगी। उसके बाद आलाकमान फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि लगता है आज ही विधायकों के नेता का ऐलान हो जाएगा”



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें