अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान, कुछ देर में होगा छग के मुख्यमंत्री... - CG Sandesh

अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान, कुछ देर में होगा छग के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

रायपुर। कुछ देर में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सवाल के जवाब में भाजपा पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, अभी विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में तय होगा।

 

 


इससे पहले भाजपा पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख अरुण साव ने रायपुर में भाजपा कार्यालय में मुलाकात की। बता दें कि विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचने लगे हैं। इनमें पहली बार विधायक बने नेता नया सीएम चुनने को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। दिल्ली से आए तीनों पर्यवेक्षक बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे और विधायकों से चर्चा कर मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें