विष्णुदेव के CM बनने की खुशी में आज खुर्सीपार श्रीराम चौक मे... - CG Sandesh

विष्णुदेव के CM बनने की खुशी में आज खुर्सीपार श्रीराम चौक में होगी भव्य आतिशबाजी

 विष्णुदेव के CM बनने की खुशी में आज खुर्सीपार श्रीराम चौक में होगी भव्य आतिशबाजी, दया सिंह के साथ कार्यकर्ता भगवान राम की पूजा करने के बाद जलाएंगे खुशियों के दीपक और फोड़ेंगे पटाखे

भिलाई। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बन गए हैं। एक आदिवासी और गरीब परिवार के कार्यकर्ता को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया है। भाजपा नेता, उप नेता प्रतिपक्ष व बोल बम सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने कहा कि, विष्णुदेव साय का भिलाई से गहरा नाता रहा है।


वे हर साल सावन सोमवार के अवसर पर राजराजेश्वरी मंदिर आते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। आज मुख्यमंत्री बनने की खुशी के अवसर पर श्रीराम चौक में श्रीराम जी की पूजा होगी। इसके बाद खुशियों के दीपक जलाए जाएंगे

और उसके बाद भव्य आतिशबाजी होगी। शाम 6 बजे यह कार्यक्रम होगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, बोल बम सेवा समिति के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहेंगे। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाएं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें