भाजपा ने बागियों को दिखाया बहार का रास्ता, संपत अग्रवाल सहित 8 नेता 6 वर्षों के लिए निष्काषित.
भाजपा से टिकट नहीं मिलने
पर बगावत कर रहे नेताओं को कल पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिसमे पूर्व
विधायक विजय अग्रवाल और बसना से नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल सहित 8 नेता
शामिल है. इन्हें पार्टी द्वारा 6 वर्षों के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित
किया गया है.
ज्ञात हो कि बसना विधानसभा से संपत अग्रवाल को भाजपा से टिकट नहीं मिलने कारण नाराज
होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. वहीँ महासमुंद से भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष
स्वपनिल तिवारी ने भी कल संपत के समर्थन में आकार भाजपा की प्राथमिक सदस्यता सहित
सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया है.
बताया जा रहा है कि भाजपा और भी ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है जो
पार्टी लगातार पार्टी के खिलाफ जाकर काम कर रहे है.
कौन कौन हुआ निष्काषित.
बागीचा के जनपद अध्यक्ष पवन दिवान,
जिला जशपुर
पूर्व विधायक विजय अग्रवाल , जिला रायगढ़
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लखन श्रीवास्तव, जिला कोरिया
जिला पंचायत सदस्य बलरामपुर, लखन लाल पैकरा, जिला, बलरामपुर
नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल, जिला महासमुंद
जनपद अध्यक्ष बागबाहरा भेखलाल साहू, जिला महासमुंद
भाजपा जिला उपध्यक्ष ब्यास कश्यप, जांजगीर-चांपा
जनपद सदस्य फरसाबहार कमलेश्वर नायक, जिला जशपुर