GAD ने जारी किया दिशा-निर्देश : भृत्य से लेकर अधिकारियों तक ... - CG Sandesh

GAD ने जारी किया दिशा-निर्देश : भृत्य से लेकर अधिकारियों तक के गोपनीय प्रतिवेदन होंगे ऑनलाइन

0 कर्मचारियों के सुझाव पर भाजपा के शासनकाल में हुई पहल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब भृत्य से लेकर क्लास वन अफसरों के गोपनीय प्रतिवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। इसके लिए जीएडी ने सभी विभागाध्यक्षों से अपने-अपने अमले के आईपीआर एवं एसीआर की जानकारी चिप्स कार्यालय भेजने कहा है।


छग अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने भाजपा की घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल को इस संबंध में सुझाव दिया था। उपसचिव जीएडी मेरी खेस्स ने अपने पत्र में बताया कि 18 अक्टूबर को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि अवकाश स्वीकृति प्रणाली, अचल संपत्ति विवरण (IPR) और वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (ACR) का क्रियान्वयन समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में किया जाना है, ऐसा ही माड्यूल मंत्रालय में उपयोग किया जा रहा है। इसलिए सभी विभागाध्यक्ष चिप्स कार्यालय को अपनी सहमति भेजे।

सभी विभागों में होगा लागू

इस संबंध में बताया गया कि यह ऑनलाइन सिस्टम सभी 52 विभागों में लागू किया जाएगा। इसके तहत कर्मचारी अपने उपरोक्त विवरण अपनी आईडी पर ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लागू होने से क्रमोन्नति, पदोन्नति और सीआर जैसी प्रक्रिया अफसर अब वर्षों तक नहीं रोक सकेंगे।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें