विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर छतीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज... - CG Sandesh

विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर छतीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

 रायपुर !   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी सहित उपाध्यक्ष सविता साय, थानसिंह दीवान, डॉ संदीप ठाकुर, उपेंद्र सिँह पैकरा, हरिराम पूजेरी, महासचिव नकुल चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष बसंत दीवान, सह सचिव धनेशवरी कंवर, अधिवक्ता कुंजबिहारी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य टीकाराम कंवर सहित महानगर रायपुर के अध्यक्ष मनोहर पैकरा, सचिव मनहरण पैकरा, छत्रपाल सोनवानी, श्री ललित दीवान सहित समस्त जिलों के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों द्वारा विष्णुदेव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रति कंवर आदिवासी समाज से माटी पुत्र को मुख्यमंत्री बनायें जाने पर कृतज्ञता सहित धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


कंवर समाज के अध्यक्ष हरवंश मिरी ने कहा है कि उन्हें विश्वास था कि साय साहब मुख्यमंत्री बनेंगे और जब से श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा हुई है तब से छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों में रहने वाले कंवर समाज बहुत ज्यादा ख़ुश है एवं जिलों में खुशियाँ मना रहें है।

मिरी ने आगे कहा है कि विष्णुदेव साय के राज्य के मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने के बाद समाज के प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के पदाधिकारी सहित अन्य प्रदेश के कंवर समाज पदाधिकारियों द्वारा समाज के किसान एवं माटी पुत्र से मिल कर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी जावेगी एवं समाज के प्रथम मुख्यमंत्री बनने पर उनका सम्मान भी किया जावेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें