बसना : ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने ली बच्चे की जान
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में ट्रेक्टर चालक की लापरवाही ने 13 वर्षीय बालक की जान ले ली. ट्रेक्टर की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे ईलाज के लिए रायपुर के अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ से लौटते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सारमसिल्ली निवासी लेख राम साहू ग्राम देवरी के हरिबंधु साव के ट्रैक्टर क्रमांक CG 06 GB 4781 को चलाता है.
4 दिसम्बर को सुबह करीब 7 बजे लेख राम साहू ट्रेक्टर को हरिबंधु के घर से तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक गांव के गली में निकाला और घर के सामने चल रहे हिमांशु साव पिता स्व. कैलाश साव उम्र 13 साल निवासी ग्राम देवरी को ठोकर मार दिया. हादसे में हिमांशु साव को सिर, छाती, पेट में चोटे आई है. हिमांशु साव को परिवार गांव के लोग अग्रवाल नर्सिंग होम बसना लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हिमांशु को रायपुर रिफर कर दिया. हिमांशु को रायपुर VY अस्पताल ले जाया गया. वहां पर स्वास्थ्य लाभ नहीं होने से हिमांशु को डिस्चार्ज कर दिया गया. 5 दिसम्बर को घर लौटते समय रास्ते में हिमांशु ने दम तोड़ दिया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक लेख राम साहू के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.