चुनाव आयोग ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी - CG Sandesh

चुनाव आयोग ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी

रायपुर। चुनाव आयोग के कुशल नेतृत्व में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां की जा रही है। चुनाव से पहले व्यापक स्तर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य 20 दिसंबर से शुरू हो रही है। इस दौरान मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन करने के साथ ही नए नाम भी जोड़े जा सकते हैं। मतदाता सूची में खराब फोटो की जगह उच्च गुणवत्ता वाली फोटो को भी अपडेट किया जाएगा।

 


आठ फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

छह जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वहीं, मुख्य निर्वाचन आयोग से आए इस शेड्यूल को कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा जारी किया जा चुका है। इसके अलावा आठ फरवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। वहीं, मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है।

दावा-आपत्ति 6 से 22 जनवरी तक
मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के बाद इसके लिए दावा-आपत्ति मंगवाई जाएगी। इसके लिए छह जनवरी से लेकर 22 जनवरी 2024 तक का समय तय किया गया है। उक्त अवधि में मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति होने पर आवेदन दिया जा सकता है। लोक सभा चुनाव का शेड्यूल आ गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नए नाम जोड़ने के साथ ही संशोधन सहित मतदाता संबंधी सभी कार्य करवाए जा सकेंगे। इसके अंतिम प्रकाशन की आठ फरवरी को होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें