सीएम साय ने पूर्व सीएम और पूर्व उप सीएम को शपथ समारोह में कि... - CG Sandesh

सीएम साय ने पूर्व सीएम और पूर्व उप सीएम को शपथ समारोह में किया आमंत्रित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 55 सीटें जीत कर प्रदेश में अपनी सरकार बना ली है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई थी जिसमें आम सहमति के बाद विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुन लिया गया । 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जिसकी तैयारियां जोरशोर से की जा रही है।

 

 

 


छत्तीसगढ़ में भाजपा की परंपरा अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जाता है और इसी परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज टेलीफोन कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को 13 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें