सराईपाली कांग्रेस प्रत्याशी किस्मत के लिए उनकी बेटी मीनू मांग रही वोट जन सभाओ को कर रही सम्बोधित
किस्मत लाल नन्द को अब विधानसभा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी उनकी बेटी ने ले ली है. सीविल जज के परीक्षा की तैयारी कर रही मीनू नन्द अब जगह-जगह जनसंपर्क के साथ चुनावी सभा को संबोधित कर किस्मत नन्द को जिताने की अपील कर रहीं है.
मीनू नन्द को गाँव-गाँव में चुनावी सभा को संबोधित करता देख समर्थकों में भी भारी
उत्साह देखा जा रहा है. आगामी चुनाव को देखते हुए मीनू नन्द के एक चुनावी सभा को
संबोधित करते हुए वीडियो भी वायरल होने लगा है जिसमे उन्होंने अपने पिता के समर्थन
में वोट मांगते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर भी हमले किये है.
इस विडियो में मीनू अपने पिता के परिचय के साथ अपना परिचय देकर चुनावी सभा को
संबोधित करते हुए नजर आ रही है. इस विडियो में मीनू ने बताया है कि किस्मत नन्द डी.एस.पी
के पद पर आशित थे जो कि पुलिस विभाग में एक बहोत बड़ा पद होता है, वे एक सरकारी
अधिकारी थे, मगर हमारी सरकार झूटी है उन्होंने कई झूटे वादे किये है.
मीनू ने कहा कि क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है, मगर हमारी सरकार जो पिछले 15
सालों से राज कर रही है उन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया, जबकि छत्तीसगढ़ के
किसान भाई हमारे मुलभुत जड़ है.