रवि उप्पल की गिरफ़्तारी पर रमन सिंह का ट्वीट, सट्टेबाजों को स... - CG Sandesh

रवि उप्पल की गिरफ़्तारी पर रमन सिंह का ट्वीट, सट्टेबाजों को संरक्षण जब तक कांग्रेस सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चित महादेव ऐप स्कैम मामले में बड़ी गिरफ़्तारी हुई है। भारतीय एजेंसियों ने दुबई से इस घोटाले में शामिल बड़े आरोपी रवि उप्पल को गिरफ्तार कर लिया है। रवि महादेव ऐप स्कैम में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का राइट हैंड माना जाता है। रवि की गिरफ़्तारी पर पूर्व सीएम रमन सिंह का ट्वीट भी सामने आया है। जिसमे उन्होंने लिखा है कि, सट्टेबाजों का संरक्षण तब तक ही था जब तक कांग्रेस की सरकार थी, कांग्रेसी कुशासन के अंत के साथ ही अब अपराधियों के अंत की दिशा में छत्तीसगढ़ बढ़ चला है।


हमारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने महादेव सट्टा एप का पौधा रोपा और ईडी की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार संरक्षण की दीवार बनकर खड़ी रही। उस कांग्रेसी कुशासन की दीवार गिरते ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही महादेव सट्टा एप में हो रही गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा के सुशासन में किसी भी तरह के अवैध कार्य करने वाला कोई नहीं बच पायेगा। अपराधी चाहे भिलाई में हो या सात समंदर पार दुबई में जिसनें भी छत्तीसगढ़ को लूटा है उसे हथकड़ी में जकड़ कर क़ानून के सामने पेश होना होगा।


बता दें कि  रवि के खिलाफ भारत सरकार ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था। अब जांच एजेंसी उसे भारत लाने को तैयारी कर रही है। वहीं इस मामले में एजेंसियों को इस घोटाले का मुख्य आरोपी सौरभ की लोकेशन UAE में मिली है जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार करने की कोशिशें तेज कर दी गईं है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें