बसना : अज्ञात दवाई का सेवन करने से मौत
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जमनीडीह निवासी युवक की अज्ञात दवाई का सेवन करने से मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 दिसम्बर को सुशील दीवान पिता पुनीत उम्र 22 साल ने अज्ञात दवाई का सेवन कर लिया. तबियत ख़राब होने पर उसे ईलाज के लिए श्याम हॉस्पीटल भवरंपुर ले जाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें