मोदी मय हुआ शपथ ग्रहण स्थल, महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं... - CG Sandesh

मोदी मय हुआ शपथ ग्रहण स्थल, महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं ने अनोखे तरीके से पीएम का जताया आभार

रायपुर। आज राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहां विष्णुदेव साय ने सीएम पद की शपथ ली। साय के साथ, अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान एक समय के लिए पूरा मैदान मोदीमय हो गया।

दरअसल शपथ समारोह के दौरान एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। आज शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे। पीएम जब मंच पर बैठे थे तभी मंच के सामने बैठी महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के लिए आभार व्यक्त करने का अनोखा तरीका अपनाया। सामने बैठी सभी महिलाओं ने पीएम मोदी का मुखोटा पहना। जिससे पूरा मैदान मोदीमय हो गया।


क्या है महतारी वंदन योजना

छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली यह आर्थिक सहायता राशि महिलाओं को किस्तों में प्रदान की जाएगी। यानी महिलाओं को इस योजना के तहत एकमुश्त राशि न दे कर अलग-अलग किस्तों में आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा। इस आर्थिक सहायता राशि का लाभ सीधे महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा। ताकि आर्थिक सहायता राशि का उपयोग कर महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सके।

कौन होगा पात्र

इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
केवल राज्य की विवाहित महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
आवेदक की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
बैंक खाता पासबुक
पासपोर्ट साइज फोटो
 



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें