कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका...कमलजीत कड़वल ने इस्तीफे के बा... - CG Sandesh

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका...कमलजीत कड़वल ने इस्तीफे के बाद थामा भाजपा का दामन

पंजाब। पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कमलजीत सिंह कड़वल ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। कमलजीत कड़वल के अलावा बलजिंदर सिंह काहलो, गुरप्रीत सिंह गोपी, सुखदेव सिंह शेरा, रंजीत उबी, परमिंदर सिंह रिंकू, मनदीप जिंदल, जसप्रीत जस्सी, पूजा शर्मा और नीतिन ने भी भाजपा को दामन थाम लिया।


भाजपा के पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी ने कहा कि पांच में से तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने से यह साफ हो गया है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों और देश में जो समस्याएं हैं, चाहे वह धारा 370 हो, उन पर अपनी मुहर लगा रही है। राम मंदिर से लेकर जो भी वायदे किए गए वह पूरे किये हैं। इसलिए लोग भाजपा के विकास कार्यों के बजाय हमें वोट दे रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें