छत्तीसगढ़ : साय कैबिनेट की पहली बैठक आज, हो सकते हैं बड़े ऐलान - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : साय कैबिनेट की पहली बैठक आज, हो सकते हैं बड़े ऐलान

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बने गए हैं। साय ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। वहीं आज साय कैबिनेट की पहली बैठक होगी। मिली जानकारी के अनुसार साय कैबिनेट की पहली बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी। वहीं इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं।

साय की पहली कैबिनेट की बैठक में मोदी की गांरटी और घोषणा पत्र में किए गए वादों पर भी चर्चा किया जाएगा। इसके साथ ही कई योजनाओं पर निर्णय और सभी सेक्रेटरी के साथ परिचात्मक चर्चा होगी। वहीं बताया जा रहा है कि इस बैठक में सरकार चुनावी घोषणा के अनुसार बड़े फैसले ले सकती है। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने कैबिनेट की पहली बैठक में गरीबों को 18 लाख आवास, पीएससी की जांच सहित कुछ और बड़े फैसले लेने की घोषणा की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें