परायों की छोड़ो अब तो अपने ही कहने लगे, क्या अब तक सुलझ नही पाई बसना भाजपा की अंतर्कलह ? कहीं टिकट को लेकर अब विकेट की तैयारी तो नहीं ! सुनिए...
बसना विधानसभा से बीजेपी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. पहले दावेदारों के बीच टिकट को लेकर घमासान होने के बाद लगता है कि अब नाराज नेता भाजपा के विकेट गिराने की तैयारी में है. पहले ही भारतीय जनता पार्टी पर निर्दलीय प्रत्याशी संपत अग्रवाल द्वारा टिकट की ख़रीदी बिक्री को लेकर आरोप लगाये जा चुके है, इसके बाद बीती रात से एक ऑडियो सोशल मिडिया में वायरल किया जा रहा है. वायरल किये जाने वाले इस मैसेज में लिखा गया है कि “बसना भाजपा विधायक रूपकुमारी चौधरी का ऑडियो वायरल बसना टिकट को पैसे में बेचने का आरोप”.
इस ऑडियो को सुनने के बाद ऐसा लग रहा है कि मानो भारतीय जनता पार्टी के टिकट बांटने बाद उसमे अब अंतर्कलह तेज हो गई है. खुल कर भले ही बोल नहीं पा रहें हो मगर टिकट को लेकर कहीं ना कहीं अब भी उनके मन में नाराजगी है.इस कथित ऑडियो में एक जितेन्द नाम का व्यक्ति रूपकुमारी चौधरी से बात करता सुनाई दे रहा है और कह रहा है कि “कैसे करबो हमन, हमन तो धोबी का कुता घर का ना घाट का बागीर हो गे हन, डी.सी ला टिकट दिला दो, हमन तोर पर भरोषा करत रहें दीदी मिलही करके”. इसके साथ ही उसने देवेन्द्र बहादुर को समर्थन देने की बात कही.
इस व्यक्ति से बात करते हुए कथित ऑडियो में रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि “कैसे करबो, डी.सी ला टिकट हमन थोड़े दिलाएं हाँ बाबू, टिकट मिलही करके सबो भरोषा करे रहिन, काबर अतकी सबले संपर्क आऊ काम करे रहें ले तो बता, इसने पैसा में खरीदी बिक्री होही थोड़े मालुम रहिस गा, अब कैसे करबे लास्ट स्टेज में हो गिस तो”.
देवेन्द्र बाहादुर के समर्थन वाली बात पर रूपकुमारी ने कहा कि कोई बात नहीं आप स्वतंत्र हो, जब पार्टी गलत निर्णय ले रही है तो आप स्वतंत्र हो.
इस कथित ऑडियो के वायरल होने पर भाजपा के लिए कितनी मुश्किलें बढ़ेगी ये तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन ऑडियो द्वारा यह समझा जा सकता है कि रूपकुमारी को टिकट नहीं मिलने की वजह से वो भी नाराज चल रही है साथ ही उन्हें भी लग रहा है कि बीजेपी ने पैसे लेकर टिकट की सौदेबाजी की है.
नीचे लिंक पर क्लिक कर ऑडियो सुने..
http://cgsandesh.com/audio/2.mpeg
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें