छत्तीसगढ़ में अब तेजी से लुढ़केगा पारा...लोगों को सताएगी ठंड...जानिए कौन सा जिला है सबसे ठंडा ?
रायपुर. प्रदेश में आज से तापमान और गिरेने के आसार हैं. उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवा आने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. जिसके चले प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा.
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा.मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा जिला रहा. अंबिकापुर में रात का तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं रायपुर में 15.6, बिलासपुर में 14.4, पेंड्रा रोड में 12.0, जगदलपुर में 13.8 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें