शपथ समारोह के साक्षी बने साधु-संतों ने सीएम साय को दिया आशीर... - CG Sandesh

शपथ समारोह के साक्षी बने साधु-संतों ने सीएम साय को दिया आशीर्वाद

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में मठ,सम्प्रदाय के साधु संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किय़ा गया। इस अवसर पर साधु संतों ने शपथ समारोह के साक्षी बने और सीएम साय को आशीर्वाद दिय़ा। संतों के आशीर्वाद से और उनकी पावन उपस्थिति में शपथ समारोह संपन्न हुआ।


शपथ ग्रहण समारोह के खास मौके पर साधु समाज को विशेष उपस्थिति और मंच प्रदान किया गया। खास बात यह थी कि इस मौके पर छत्तीसगढ़ में सभी मठों, संप्रदायों के साधु-संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इसमें जांजगीर-चांपा के रामनामी संप्रदाय से लेकर सभी पंथ के साधकों को भी आमंत्रित किया गया।

साधु संतों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमामय बना दिया। इससे छत्तीसगढ़ के धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण की विविधता और संपन्नता भी अपनी पूरी भव्यता से सामने आई।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में महापुरूषों की वाणी का गहरा असर प्रदेश में रहा है। छत्तीसगढ़ की चेतना के निर्माण के पीछे इन विभूतियों का बड़ा योगदान रहा है। आज शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ की इस सुंदर सांस्कृतिक धार्मिक परंपरा को उचित स्थान प्रदान कर छत्तीसगढ़ शासन ने ऐतिहासिक पहल की है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें