कांग्रेस को किसी भी प्रकार से मेरा समर्थन नहीं - जगदीश सिदार - CG Sandesh

कांग्रेस को किसी भी प्रकार से मेरा समर्थन नहीं - जगदीश सिदार

सर्व आदिवासी समाज के जिलाउपाध्क्ष जगदीश सिदार ने आज मिडिया से रूबरू होते हुए स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वे इस बार कांग्रेस को किसी क़ीमत पर समर्थन नहीं देंगे, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ये सब पार्टी साजिश के तहत कर रही है. जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है.

आपको बता दें कि कल कांग्रेस के लोगों द्वारा और कुछ समाचार पत्रों में जगदीश सिदार के कांग्रेस समर्थन की बात कही जा रही थी. बताया जा रहा था कि जगदीश सिदार के दो कट्टर समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी जाकर समर्थन देने की बात कही थी, वहां फ़ोटो भी खिचायें थे. लेकिन वहां जगदीश सिदार प्रत्यक्ष रूप से मौजूद नहीं थे.

समर्थन की बात पर जब जगदीश सिदार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ मुझे मालुम ही नहीं है और आज उन्होंने उस खबर का खंडन कर दिया. जगदीश सिदार ने कहा कि जो समर्थन करने गए थे वो केवल कार्यकर्ता थे जबकि प्रत्याशी मै हूँ और मैंने कांग्रेस को किसी भी प्रकार से समर्थन नहीं दिया है.    

जगदीश सिदार कांग्रेस के लिए इसलिए सरदर्द बने हुएं है क्योंकि इनके खड़े होने से कांग्रेस का चुनाव में जातिगत समीकरण बिगड़ सकता है, इस क्षेत्र में लगभग 60 हजार आदिवासी वोट है जो कि कांग्रेस के प्रत्याशी देवेन्द्र बहादुर के लिए सबसे मजबूत मानी जा रही है.



अन्य सम्बंधित खबरें