बीजेपी सरकार बनते ही खरीदी केंद्रों में धान की आवक में तेजी,... - CG Sandesh

बीजेपी सरकार बनते ही खरीदी केंद्रों में धान की आवक में तेजी, सेंट्रल पूल के लिए FCI में चावल जमा होना शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनने के बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की कस्टम मिलिंग के साथ ही अब सेंट्रल पूल के लिए एफसीआई (FCI)में चावल जमा होना शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार अभी तक चार जिलों में 3 हजार मीट्रिक टन से अधिक चावल जमा किया गया है।

 बता दें कि राज्य सरकार को सेंट्रल पूल के लिए 61 लाख मीट्रिक टन चावल तैयार कर दिया जाना है। अब तक राज्य से केवल अरवा चावल लिया जा रहा है। राज्य में भाजपा (BJP) नेतृत्व की सरकार बनने के बाद ये संभावना है कि उसना चावल की भी मांग केंद्र से आ सकती है।

 

 


इन जिलों में एफसीआई को चावल

राज्य से सेंट्रल पूल के लिए एफसीआई में चावल जमा करने का काम शुरू होने के बाद कुछ जिलों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार जिन जिलों में एफसीआई चावल जमा किया गया है, उनमें बालोद, धमतरी, और रायपुर शामिल हैं। हालांकि अभी ये शुरुआत ही है। अब तक तीन हजार मीट्रिक टन चावल जमा हो गया है, लेकिन इन जिलों के अलावा बाकी जिलों में अब तक सेंट्रल फूल के चावल की बोहनी नहीं हो पाई है।

धान की आवक हुई तेज

राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1 नवंबर से जारी धान खरीदी के बीच 13 दिसंबर को 68 हजार से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है। इससे पहले चुनाव, त्योहारी सीजन और बेमौसम बारिश की वजह से धान खरीदी प्रभावित हुई थी। बस्तर, सरगुजा संभाग के जिलों में धान की आवक इस सीजन में कम रही है, लेकिन अब वहां भी किसान तेजी से धान बेचने आ रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें