CG : कांग्रेस ने 2 पूर्व विधायकों को किया निष्कासित - CG Sandesh

CG : कांग्रेस ने 2 पूर्व विधायकों को किया निष्कासित

आज विनय जयसवाल के निवास में 15 पूर्व विधायकों की बैठक की गई, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में हलचल बढ़ गई है। वहीं इसी दौरान बड़ी खबर सामने आ रही है कि छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से को लेकर एक बड़ी खबर आई थी, जिसके अनुसार कांग्रेस के 15 पूर्व विधायकों ने एक गोपनीय बैठक की है। इस का आयोजन पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल के निवास में किया गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने कहा कि वे कांग्रेस की सर्वे एजेंसी के खिलाफ FIR कराएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए कंपनियों ने सर्वे किया था। इसी सर्वे के आधार पर हमारी टिकट कटी थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें