आदिवासी नेता कवासी लखमा ने इस पद से दिया इस्तीफा
रायपुर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने आज छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन राज्य में शराब वितरण से जुड़ा पूरा काम संभालती है। बता दें कि राज्य में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा हुई थी। इसमें भाजपा को बहुमत प्राप्त हुआ। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसी दिन शाम को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था।
छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता रहे सतीश चंद्र वर्मा सहित कुछ अन्य लोगों ने भी 4 दिसंबर को पद छोड़ दिया था, लेकिन कवासी लखमा के इस्तीफा देने में विलंब चर्चा का विषय बना हुआ है। अफसरों के अनुसार लखमा यदि 3 या 4 दिसंबर को कार्पोरेशन का अध्यक्ष पद छोड़ देते तो तो आबकारी सचिव पदेन चेयरमैन बन जाते।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें