बगिया के फूल से अब महकेगा पूरा छत्तीसगढ़ - CG Sandesh

बगिया के फूल से अब महकेगा पूरा छत्तीसगढ़

सुशासन से संवरेगा छत्तीसगढ़ – आएगी खुशहाली
जागी विकास की नई आस
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गाँव बगिया के लोगों ने कहा

कार्यशैली और व्यवहार कुशलता से सब के दिलों में अपनी
छाप छोड़ेंगे नए मुख्यमंत्री



 प्राकृतिक सुंदरता के साथ शान्ति और सुकून का आभास कराने वाले जशपुर की पहचान में एक नई कड़ी जुड़ गई है। यहां के कांसाबेल ब्लॉक में जीवनदायिनी मैनी नदी के किनारे बसे खूबसूरत गाँव बगिया में खिले विष्णु देव साय रूपी फूल की खुशबू से अब पूरा छत्तीसगढ़ महकेगा। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसी बगिया गाँव में जन्में और पले बढ़े हैं।

 बगिया गांव के निवासियों का कहना है कि पहली बार उनके गाँव और जशपुर जिले से छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया है, इससे इस क्षेत्र में विकास की नई बयार चलेगी। सुशासन का उदय होगा और प्रदेश में खुशहाली आएगी। लगभग ढाई हजार की जनसंख्या वाले बगिया गांव से पहली बार कोई मुख्यमंत्री बना है। इससे गांव के साथ-साथ पूरे जशपुर जिले में उत्साह और खुशियों का माहौल है।

जनजाति समाज से आने वाले विष्णु देव साय द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही बगिया में रहने वालों में ही नहीं बल्कि जशपुर, सरगुजा संभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की एक नई उम्मीद और आस बंध गई है। विष्णु देव साय की सादगी और व्यवहार से गाँव के लोग भलीभांति परिचित हैं। गाँव में रहने वाले 75 साल के बुजुर्ग जितरंजन साय बताते हैं

कि विष्णु देव साय की सादगी और व्यवहार को देखकर गाँव के लोगों ने उन्हें पहले पंच फिर सरपंच बनाया। गाँव के लोग चाहते थे कि श्री साय बड़ा मंत्री बनंे, उन्हें मुख्यमंत्री बनते देख के पूरा गांव बहुत खुश है। अब उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की उन्नति होगी और भविष्य उज्ज्वल होगा।

मैनी नदी के किनारे विष्णु देव साय के घर के सामने ही ग्रामीण सुखलाल सिदार रहते हैं। उनका कहना है कि अब हमारे गाँव बगिया के फूल से पूरा छत्तीसगढ़ महकेगा। विष्णु देव साय किसी खूबसूरत फूल की तरह कोमल हृदय वाले, सहज और सादगी वाले व्यक्ति है। उनका व्यवहार सबको भाएगा।

गाँव में उनका मेलजोल सभी के साथ है। आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में भले ही आज वे शपथ ले रहे हैं, लेकिन वे अपनी कार्यशैली और व्यवहार कुशलता से सभी के दिलों में अपनी छाप छोड़ेंगे। उनके नेतृत्व में सरगुजा संभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ का विकास होगा।

बगिया गांव के बंठू राम साय कहते हैं कि विष्णु देव साय को प्रदेश के मुखिया के रूप में देखकर बहुत ख़ुशी हो रही है। श्री साय जब गांव आएंगे तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके मुख्यमंत्री बनने से बगिया ही नहीं बल्कि आसपास के सभी गाँव के लोग खुश है

और सबको एक नया भविष्य दिख रहा है। गाँव में स्व सहायता समूह संचालित करने वाली एकता स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती शानियरो बाई और सचिव उमादेवी कहती हैं कि विष्णु देव साय हमारी बातों को ध्यान से सुनते हैं और समस्या को दूर करने की कोशिश करते हैं। कुछ ऐसा ही गांव की देवंती बाई और सुकांति बाई भी बताती हैं। उनका कहना है कि विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में सादगी और सुशासन का एक नया अध्याय लिखेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें