कांग्रेस के भ्रष्टाचार का उनके ही नेता कर रहे हैं उजागरः केद... - CG Sandesh

कांग्रेस के भ्रष्टाचार का उनके ही नेता कर रहे हैं उजागरः केदार कश्यप

कांग्रेस संगठन के अंदर क्या चल है, सब खुलकर सामने आ रहा

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। बृहस्पत सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी को बिका हुआ बताया था और विनय जायसवाल ने सह प्रभारी चंदन यादव को 7 लाख देने की बात कही थी। कांग्रेस में कितनी अंतर्कलह है, आपस में कितनी फूट है, कांग्रेस संगठन के अंदर क्या चल है,यह सब अब खुलकर सामने आ रहा है।

 

 


छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर बिकने और सह प्रभारी चंदन यादव पर रकम लेने के आरोप लगाने वाले दो पूर्व विधायकों के निष्कासन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आरोप धुल नहीं जाएंगे। कांग्रेस सत्ता में थी तो सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया। कांग्रेस ने संगठन में भी भ्रष्टाचार किया, यह भेद कांग्रेस के नेता ही उजागर कर रहे हैं।

जो 7 लाख रुपए चंदन यादव को दिया गया या नहीं दिया गया, कांग्रेस के पास इसका क्या जवाब है? क्या केवल जैसवाल को निष्कासित कर देने से यह सवाल खत्म हो जाएगा? कांग्रेस सत्ता में रहने पर भ्रष्टाचार करती है संगठन में भी भ्रष्टाचार नहीं चलता, इसका क्या प्रमाण है? कांग्रेस सरकार चलाए या संगठन चलाए, हर चीज का रेट फिक्स है।

भ्रष्टाचार ही कांग्रेस को खत्म कर रहा है। आपस में यह लड़ रहे हैं। निष्कासित हो रहे हैं। कांग्रेस की यह दुर्गति कितनी ज्यादा थी, यह तो सामने आ ही गया। प्रदेश में सत्ता के दौरान इन्होंने क्या क्या किया, यह भी जल्द ही सामने आएगा।

प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हम चुनाव के पहले कांग्रेस की क्रूर और भ्रष्ट सरकार के एक एक मामले की जांच कराने का जनता से वादा करके सत्ता में आए हैं। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हमें जनादेश मिला है। जल्द ही सारे भ्रष्टाचारियों की असलियत सामने आ जाएगी। कांग्रेस संगठन के भीतर जो भ्रष्टाचार हुआ है, उस पर कांग्रेस में तनिक भी नैतिकता हो तो अपने प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के खिलाफ इन पूर्व विधायकों के आरोप की जांच कराए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें