5 साल तक नहीं चल पाएगी सरकार : सुशील आनंद - CG Sandesh

5 साल तक नहीं चल पाएगी सरकार : सुशील आनंद

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायकों के दिल्ली दौरे पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान दिया है. साथ ही भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि, पार्टी में सभी की सुनवाई होती है. बृहस्पत सिंह को अवसर दिया गया था, उनकी बात सुनी गई, फिर कार्रवाई की गई. हाईकमान के पास अपनी बात रखने का अधिकार सबको है.

 

 


भाजपा मंत्रिमंडल में अब तक विस्तार नहीं हुआ है, इस मामले में सुशील आनंद ने कहा, पूर्ण बहुत के बाद भी भाजपा मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पा रही थी. नए मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है. वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा की गई, मुझे नहीं लगता सरकार 5 साल तक चल पाएगी.

कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी के मूल्य पर कोई निर्णय नहीं लेने पर सुशील शुक्ला ने कहा कि, अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की बात कही थी. दिसंबर से ही माताओं-बहनों को 1 हजार रुपए प्रतिमाह देने की बात कही गई थी. कैबिनेट की पहली बैठक में इनमें से किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई. सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही भाजपा ने वादाखिलाफी शुरू कर दी.

नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर सुशील आनंद ने कहा, हाल ही में विधायक दल की बैठक हुई. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चयन का अधिकार है. जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें