छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, बढ़ने लगी ठिठुरन, ये जिला रहा सबस... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, बढ़ने लगी ठिठुरन, ये जिला रहा सबसे ठंडा

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं के चलते पारा लगातार नीचे की ओर जा रहा है. इससे ठंड बढ़ गई है. छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अम्बिकापुर जिले का सबसे ठंडा इलाका रहा है. गुरुवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रायपुर में दर्ज किया गया है.

 

 


 मौसम विभाग ने बताया कि, आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तामपान में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा. विभाग का कहना है कि इस वर्ष बाकि साल से अधिक ठंड पड़ने का अनुमान है. और छत्तीसगढ़ में पांच दिन बाद पारा और गिरेगा जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

 राजधानी रायपुर की बात करें तो आज यहाँ का मौसम साफ़ रहने का अनुमान हैं. रायपुर जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर में 15.5, माना एयरपोर्ट में 13.6, बिलासपुर में 14, पेंड्रा रोड में 10, जगदलपुर में 13.2, दुर्ग में 13.4, राजनांदगांव में 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें