सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश...निगम मंडल आयोग की र... - CG Sandesh

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश...निगम मंडल आयोग की राजनीतिक नियुक्तियां रद्द...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने निगम मंडल आयोग की राजनीतिक नियुक्तियां समाप्त कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने पुरानी नियुक्तियां समाप्त की है और इसकी सूचना समस्त विभाग और सचिवों को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।


बता दें कि आज नया रायपुर स्थित सचिवालय में जारी समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश के नए मुखिया विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य के मामले में कई महत्वपूर्ण आदेश अफसरों को दिए हैं। सीएम साय ने प्रदेश भर में ‘कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध’ अभियान चलाने के साथ प्रदेश को कुष्ठ रोग से मुक्त करने पर तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कुष्ठ रोगियों के हित में कई बड़ी घोषणाएं भी की है।

उन्होंने अफसरों को सड़कों पर घूमते मानसिक रोगियों के कल्याण हेतु तत्काल कदम उठाने, ऐसे मानसिक रोगियों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने और जगदलपुर, बिलासपुर में सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल फ़रवरी तक पूरा करने को कहा है। उन्होंने बताया है कि मार्च के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री इन अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे।

सबसे बड़े निर्देशों में 108 एम्बुलेंस सेवा सुविधा को दुरुस्त करने, कॉल के आधे घंटे के भीतर एम्बुलेंस की पहुँच सुनिश्चित करने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने और सरकारी डॉक्टर मरीजों को सिर्फ जेनेरिक ही लिखे यह सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें