विशेष अदालत में हुई सुनवाई : महादेव ऐप घोटाले मामले मेें आरो... - CG Sandesh

विशेष अदालत में हुई सुनवाई : महादेव ऐप घोटाले मामले मेें आरोपियों की न्यायिक रिमांड बढ़ी

  रायपुर। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप के आरोपियों के मामले की सुनवाई हुई । विशेष न्यायाधीश ने महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप के आरोपियों की न्यायिक रिमांड बढ़ा दी गई है।

महादेव ऐप घोटाले मामले के आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर तीनो आरोपियों की गैर मौजूदगी में ये कार्रवाई हुई है। जेल में बंद तीनो आरोपियों निलंबित पुलिस ASI चंद्रभूषण वर्मा, आरक्षक भीम सिंह यादव और असीम दास की न्यायिक रिमांड बढ़ाई है। जानकारी के मुताबिक इन तीनों की रिमांड 20 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।


सट्टा मामले में आरोपियों से पूछताछ

महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप घोटाले के मामले में सेंट्रल जेल में बंद आरोपियों से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है. ईडी की 6 सदस्यीय टीम जेल में बंद निलंबित पुलिस एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, आरक्षक भीम सिंह यादव और असीम दास अनिल और सुनील दम्मनी से पूछताछ कर रही है।

महादेव एप के प्रमोटर रवि उप्पल की गिरफ्तारी के संबंध में पूछताछ की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि अब सरकार बदलने के बाद दूसरे आरोपी सौरभ चंद्राकर की तलास शुरू हो सकती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें