प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का वी... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे शुभारंभ

रायपुर !  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का प्रदेश में कल 16 दिसंबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से इस प्रदेशव्यापी आयोजन में उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा उक्त कार्यक्रम के लिए सभी जिलों में मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर जिले में, उप मुख्यमंत्रीअरूण साव बिलासपुर जिले में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा जिले में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 इसी प्रकार महासमुंद जिले में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, गरियाबंद जिले में लोकसभा सांसद चुन्नी लाल साहू, बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में विधायक टंकराम वर्मा, धमतरी जिले में विधायक श्री अजय चन्द्राकर, दुर्ग जिले में सांसद श्री विजय बघेल, बालोद जिले में विधायक ललित चन्द्राकर,



राजनांदगांव जिले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, बेमेतरा जिले में विधायक दीपेश साहू, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कोरिया जिले में विधायक भईयालाल राजवाड़े, सूरजपुर जिले में विधायक भूलनसिंह मराबी, सरगुजा जिले में विधायक राजेश अग्रवाल, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में विधायक श्री रामविचार नेताम,

जशपुर जिले में विधायक सुश्री रायमुनि भगत, मुंगेली जिले में विधायक पुन्नूलाल मोहले, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विधायक प्रणव कुमार मरपची, जांजगीर-चांपा जिले में सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, कोरबा जिले में विधायक लखन लाल देवांगन, सक्ती जिले में विधायक सुशांत शुक्ला, रायगढ़ जिले में विधायक श्री ओपी चौधरी,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विधायक अनुज शर्मा, सुकमा जिले में विधायक श्री विनायक गोयल, बीजापुर जिले में विधायक नीलकंठ टेकाम, दंतेवाड़ा जिले में विधायक चैतराम अटामी, बस्तर जिले में विधायक श्री किरण देव, नारायणपुर जिले में विधायक केदार कश्यप, कांकेर जिले में विधायक आशाराम नेताम, कोण्डागांव जिले विधायक सुश्री लता उसेंडी विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें