सारंगढ़ सतनामी विकास परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात
रायपुर ! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राजधानी रायपुर स्थित पहुना में सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
परिषद के सदस्यों ने परमपूज्य बाबा गुरुघासीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में ज्ञानस्थली सारंगढ़ में 20 दिसंबर को आयोजित जयंती कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने परिषद् के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया।
प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक केराबाई मनहर, सुश्री कामदा जोल्हे, परिषद के अध्यक्ष देवनारायण वर्मा, उपाध्यक्ष नंदराम सुमन सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें