बसना : बिजली तार की चपेट में आने से हार्वेस्टर में लगी आग
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल से हार्वेस्टर में आग लगने की खबर सामने आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 दिसम्बर को गाँव की गली में जाते समय हार्वेस्टर बिजली तार की संपर्क में आ गया, जिससे हार्वेस्टर में आग लग गई. हादसे में चालक घायल हो गया.
ग्रामीणों ने हादसे की सुचना डायल 112 में दी. जिसके बाद डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू किया गया. अगर समय पर आग पर काबू नहीं किया गया होता तो घरों में भी आग लग सकती थी.
अन्य सम्बंधित खबरें