PM मोदी के विश्वस्त रिटायर्ड IAS BVR सुब्रमण्यम की होगी छत्त... - CG Sandesh

PM मोदी के विश्वस्त रिटायर्ड IAS BVR सुब्रमण्यम की होगी छत्तीसगढ़ में पोस्टिंग

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5 साल बाद बीजेपी सरकार की वापसी के बाद शासन के साथ-साथ प्रशासन में भी बड़े फेरबदल की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री के तौर पर नए चेहरे को लाने के साथ प्रशासन पर उनकी पकड़ को बरकरार रखने के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल तक उतारने पीएम मोदी के विश्वस्त रिटायर्ड आईएएस बीवीआर सुब्रमण्यम को छत्तीसगढ़ भेजने की खबर है।


बीवीआर सुब्रमण्यम के बारे में

बता दें आंध्रप्रदेश के बीवीआर सुब्रमण्यम ने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई करने के साथ-साथ इंजीनियरिंग की डिग्री भी है। छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के आईएएस अफसर रह चुके बीवीआर सुब्रमण्यम हैं। डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सम्हालने वाले सुब्रमण्यम के कार्यकाल के दौरान नक्सल ऑपरेशंस में अच्छा काम हुआ था। 2018 में उन्हें जम्मू-कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। रिटायर होने के बाद फरवरी 2023 में उन्हें नीति आयोग का सीईओ बनाया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें