बसना : 'विकसित भारत @2047' विषय पर आयोजित महाविद्यालय की प्र... - CG Sandesh

बसना : 'विकसित भारत @2047' विषय पर आयोजित महाविद्यालय की प्रतियोगिता में विजेता बने भारती सिदार और कमल किशोर

स्वर्गीय श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में 16 दिसंबर को " विकसित भारत @ 2047 " विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 

प्राचार्य डॉ. एस. के.साव के निर्देशन एवं प्रोग्राम नोडल अधिकारी विजय कुमार कठाने के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया.

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भारती सिदार, द्वितीय पोखराज सेठ एवं तृतीय स्थान ऐश्वर्या राजपूत ने प्राप्त किया. निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कमल किशोर, द्वितीय पोखराज सेठ एवं तीसरा स्थान सूरज कन्हेर ने प्राप्त किया.

इस प्रतियोगिता में निर्णायक टीम में वाणिज्य के सहायक प्राध्यापक अजय जलक्षत्री, इतिहास के सहायक प्राध्यापक संतोष कुमार, वाणिज्य व्याख्याता दीपिका अग्रवाल, अंग्रेजी व्याख्याता जानिसार फातिमा, हिंदी व्याख्याता जागेश्वर अजय ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कार्यालयीन स्टाफ राजकुमार पटेल, जनक निषाद, रंजन साहू, सुनील बांक उपस्थित थे.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें