CG Assembly Breaking : विधानसभा के 3 दिवसीय सत्र की अधिसूचना... - CG Sandesh

CG Assembly Breaking : विधानसभा के 3 दिवसीय सत्र की अधिसूचना जारी, विधायकों के शपथ के बाद होगा राज्यपाल का अभिभाषण…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की नवगठित विधानसभा के पहले सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। विधानसभा का यह पहला सत्र तीन दिन तक चलेगा। सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल का भी भाषण होगा। इस सत्र के दौरान प्रदेश की नई सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी।


छत्तीसगढ़ विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र की जारी अधिसूचना के अनुसार सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। वहीं तीसरे और अंतिम दिन शासकीय कामकाज किए जाएंगे। सत्र के दौरान ही प्रदेश की विष्णु सरकार अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार करीब 10000 करोड़ कैसे पहले हम पूरक बजट में सरकार अपनी नई योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान करेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें