विधानसभा अध्यक्ष के लिए पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह आज दाखिल करें... - CG Sandesh

विधानसभा अध्यक्ष के लिए पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह आज दाखिल करेंगे नामांकन

रायपुर। हाल ही में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ 54 सीटों पर जीत हासिल कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बना ली है । सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेकर पदभार ग्रहण कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ में अब विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल का गठन भी होना है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रक्रिया जारी है।

 


भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को इस बार भी भाजपा की सरकार में विधानसभा अध्यक्ष के रुप में बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय और डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे। रमन सिंह विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन देंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है. यह शीतकालीन सत्र 19, 20 और 21 दिसंबर को होगा. प्रोटेम स्पीकर अपनी शपथ के बाद सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे. सत्र में अनुपूरक बजट भी लाया जा सकता है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें