बसना : बोर की केबल को काटकर ले जाने की बात पर मारपीट, काउंटर केस दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम दुरूगपाली में बोर की केबल को काटकर ले जाने की बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई. पुलिस ने शिकायत के बाद काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम दुरूगपाली निवासी संतराम पटेल पिता गिरधारी पटेल उम्र 42 वर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 15 दिसंबर को उसने राजेन्द्र राणा के खेत में लगे बोर के पानी को खेती करने के लिये दो दिन के लिये मांगा था. उक्त खेत में लगे बोर के केबल को मनोहर साहू ने बिना बताए काट कर ले गया. संतराम ने मनोहर को कहा - बोर के केबल को क्यों काटा. तब मनोहर साहू गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगा. उसके बाद संतराम ज्यादा विवाद न चाहकर चुपचाप खेत से घर आ रहा था.
मनोहर साहू अपने घर के सामने रोड़ में डण्डा लेकर खडा था. जैसे ही संतराम उसके घर के पास पहुंचा तब वो डण्डा से मारने लगा, जिससे संतराम को चोटे आई है. संतराम बचने के लिये वहां से भाग रहा था तब मनोहर साव व उसकी पत्नि पीछे-पीछे गंदी-गंदी गालियां देते हुये दौडाए तो संतराम जीवन लाल पटेल के घर जाकर छुप गया.
मनोहर साहू व उसकी पत्नि जीवन लाल पटेल के घर के सामने खडे होकर गालियां देने लगे. जीवन लाल के घर वाले घर के सामने गाली गलौज व झगडा मत करो कहकर उन दोनों को वहां से भगाये.
पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी मनोहर साहू व उसकी पत्नि के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
वहीं, मनोहर प्रसाद साहू पिता ननकीदाऊ साहू उम्र 38 वर्ष ने अपनी शिकायत में बताया है की 15 दिसम्बर को दोपहर करीब 2 बजे वह खेत से धान कटवाकर अपने घर ट्रेक्टर से जा रहा था. तब गांव के संतराम पटेल सुनारी मुडा तालाब के पास रोककर तू मेरे बोर का केबल काटकर ले गया है. कहकर गाली गलौज कर चप्पल से मारपीट किया. उसके बाद मनोहर चुपचाप धान ट्रेक्टर लेकर कोठार चला गया.
गांव के आंगनबाडी के पास मनोहर को संतराम ने गाली गलौज कर जान से मार दूंगा बोलकर हाथ में रखे बांस डंडे से मारपीट किया. लडाई झगडा मारपीट को देखकर मनोहर की पत्नी बीच-बचाव करने आयी तो उसे भी हल्का से डंडा से मारपीट किया. जिससे दोनों को चोट आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी संतराम पटेल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.