मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली उच्च स्तरीय बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उच्च स्तरीय बैठक ली है। इस बैठक में मुख्य सचिव एवं डीजीपी समेत समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग के सभी बड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस दौरान सीएम साय ने नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की एव नक्सल समस्या पर लगाम कसने के लिए अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को शहीदों के परिवार को हर संभव सहायता दिलाने के भी निर्देश दिए डीजीपी को स्वयं मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने कहा कि हिंसा नक्सलियों की बौखलाहट का परिचायक है। हम विकास से लोगों का विश्वास जीतेंगे और केंद्र सरकार के सहयोग से नक्सलवाद का खात्मा करेंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें