हाथी कमल को कुचलेगा इसलिए साथ लिया है – अजीत जोगी - CG Sandesh

हाथी कमल को कुचलेगा इसलिए साथ लिया है – अजीत जोगी

बसना विधानसभा के बसना नगर के सिटी ग्राउंड में आज छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जोगी जनता कांग्रेस के पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी का आगमन हुआ. अजीत जोगी यहाँ चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे.

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बार-बार अपने विधानसभा प्रत्याशी त्रिलोचन नायक का नाम लेकर उन्हें वोट देने की अपील की. इस चुनावी सभा में लगभग चार हजार लोग शामिल हुए जो कि अजीत जोगी को सुनने बहुत ही उत्सुक दिखाई दे रहे थे.

सभा को संबोधित करते हुए अजीत जोगी ने दोनों की राष्ट्रीय पार्टी पर खुलकर आरोप लगाये और कहाँ कि रमन की सरकार केवल लोगों को झूटे वादे करती है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी ने यहाँ केवल घोषणा और संकल्प पत्र जारी करती है जबकि हमारी पार्टी से शपत पत्र बिलासपुर हाई कोर्ट में दिया है. अगर उसमे कुछ भी वादे पुरे नहीं हुए तो आप हमें 2 साल के लिए जेल भेज सकते है.

जोगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ये कहती है कि 10 दिनों के भीतर सारे किसानों का कर्जा माफ़ कर देगी जबकि यही वादा उन्होंने पंजाब में भी किया था और आज तक उस वादे को निभाने में नाकाम रही है. गंगाजल से शपत लेना छोड़ अगर हिम्मत है तो शपत पत्र में कांग्रेस ये लिख के दे कि 10 दिनों के भीतर उसकी सरकार किसानों का कर्ज माफ़ करेगी केवल झूटे वादे से कुछ नहीं होने वाला है.

मिडिया से बात करते समय मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा हाथी से हल जोतने वाली बात पर अजीत जोगी ने कहा कि हाथी हल नहीं जोतता हमारा निशान हल जोतता किसान है और हमारी सहयोगी पार्टी का हाथी है और दूसरी सहयोगी पार्टी का हसिया है और कहा कि हाथी कमल को कुचलेगा इसलिए साथ लिया है. उन्होंने कहा कि हम अपने बल पर बहुमत बना लेंगे. इस बार यहाँ की जनता जो तीसरा विकल्प ढूंढ रही थी वो उन्हें मिल गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें