बसना : आईसेक्ट कंप्यूटर बसना के छात्रों का कराया गया शैक्षणि... - CG Sandesh

बसना : आईसेक्ट कंप्यूटर बसना के छात्रों का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

आईसेक्ट कंप्यूटर बसना के छात्र-छात्राओं को 16 दिसम्बर को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. छात्रों ने भ्रमण का भरपुर आनंद उठाया. इस दौरान बच्चों ने रतनपुर, कानन पेंडारी और सीवी रमन यूनिवर्सिटी का भ्रमण किया. छात्रों ने आदिशक्ति महामया देवि कि पवित्र पौराणिक नगरी रतनपुर में कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की.

शैक्षणिक भ्रमण के तहत कानन पेंडारी का भी भ्रमण किया गया, जहाँ छात्रों ने वन्य प्राणियों से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के साथ ही कानन के इतिहास के बारे भी जाना.

आईसेक्ट कंप्यूटर बसना के डायरेक्टर पी.एल. पटेल ने बताया की उनके द्वारा शनिवार को छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को दर्शनीय स्थल के भ्रमण के साथ ही इतिहास से संबंधित कुछ रोचक जानकारियां सीखने का अवसर मिला. छात्र काफी उत्साहित थे.

इस दौरान आईसेक्ट कंप्यूटर बसना के लगभग 35 छात्र-छात्राएं, शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहे.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें