दिल्ली में ओम माथुर से मिले सीएम साय, कैबिनेट विस्तार को लेकर मंथन जारी
रायपुर। सीएम साय ने आज नई दिल्ली में भाजपा वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
वही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर अहम बैठक हो रही है। जिसमें तीन राज्य एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार को लेकर मंथन जारी है। इस बैठक में शामिल होने अमित शाह भी पहुंचे है।बता दें छग में कैबिनेट का विस्तार होना है। इसलिए सीएम साय का दौरा अहम माना जा रहा है। नई मंत्रियों की लिस्ट कल तक जारी होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतर नए चेहरे को मंत्री मंडल में शामिल की जाएगी। 19 दिसंबर से विधानसभा का सत्र भी है। जिसमें सभी विधायक शपथ लेंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें