छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, आने वाले दिनों में और गिर... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा…

रायपुर। पुरे राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड, प्रदेश के उत्तर और दक्षिण इलाकों का जनजीवन इस ठंड से प्रभावित हो रहा है। लोगों को घर से निकलने के लिए सोचना पड़ रहा है। घने कोहरे के साथ ओस की बूंदे जम सी जा रही हैं। हवा से लेकर समतल तक चारों ओर नमी बनी हुई है। इस बीच प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो गया है, जिसका असर अगले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा।

 बारशि तो नहीं होगी लेकिन बदली की वजह से ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा ठिठुरन वाली ठंड का दौर शुरू होने वाला है,



जो 21 दिसम्बर तक जारी रहने का अनुमान है। वहीं इस अवधि में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री के आसपास गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन हल्की गिरावट संभावित है।

अंबिकापुर जिले में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर समेत मध्य इलाके में भी रात के तापमान में एक से डेढ़ डिग्री तक गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। शहर के बाहरी इलाकों के साथ भीतरी भाग में ठंड अपना असर दिखाने लगी है।

पिछले 24 घंटे में रायपुर का रात का तापमान 13.6 तथा माना का 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें