बसना : ट्रक की ठोकर से दो घायल - CG Sandesh

बसना : ट्रक की ठोकर से दो घायल

बसना थाना क्षेत्र के पास ट्रक की ठोकर से दो लोग घायल हो गए. उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ग्राम सिरको निवासी जन्मजय निषाद ने पुलिस को बताया की वह साई लॉज बसना में प्राईवेट नौकरी करता है. गढपटनी निवासी उसका जीजा तरूण कैवर्त 13 दिसम्बर को अपने गांव ग्राम गढपटनी के लखेसिंह कैवर्त के साथ लखेसिंह के वाहन टीव्हीएस क्रमांक CG06 GY 1416 से मडियाडीपा उडिसा रिश्तेदारी में गये थे.

मडियाडीप से वापस आते समय ग्राम बरोली तिराहा के पास मिक्सर ट्रक क्रमांक CG04 JC 7073 के चालक ने उन्हें ठोकर मार दी. दोनों को हादसे में चोटे आई है. उन्हें डायल 112 वाहन से सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद रिफर करने पर उन्हें बालाजी अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया है. जहां लखे सिंह एवं तरूण का ईलाज चल रहा है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मिक्सर ट्रक क्रमांक CG04 JC 7073 के चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें