बसना : राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 7 दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन
स्व श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना के रासेयो इकाई के द्वारा रविवार को ग्राम अंकोरी में सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 09 बसना के पार्षद शीत गुप्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. साव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत अंकोरी के सरपंच रविन्द्र डडसेना व नरेंद्र साहू, प्रदीप दास, चमरू बारीक, संजय भोई, जगदीश दीप, महेद्र प्रधान एवं हीरालाल के उपस्थिति रहे. कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद, और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया. 
मुख्य अतिथि शीत गुप्ता ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा – शिविर के माध्यम से युवाओं में व्यक्तित्व का विकास होता है साथ ही छात्रों में अनुशासन, स्वावलंबन आदि गुणों का विकास होता है.
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के साव ने शिविर में उदबोधन करते हुए कहा की सभी स्वयं सेवक शिविर को अनुशासित रह कर सफल बनाए और कार्य करे ।
ग्रामीण नरेंद्र साहू ने महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन के प्रधान और सभी स्वयं सेवको को शिविर में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही और ग्राम अंकोरी में शिविर लगाने के लिए महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को ध्यानवाद कहा।
शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन. के. प्रधान ने प्रत्येक दिवस के कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी एन. के. प्रधान, रोशनी गुप्ता, जनक राम और अश्विनी साहू का विशेष सहयोग रहा.
इस दौरान शिविर में आए राष्ट्रीय सेवा योजना के दल नायक गजेंद्र सिंह, दल नायिका ऐश्वर्या राजपूत, स्वच्छता प्रभारी चंद्रिका सीदार पिंकी नायक, सांस्कृतिक प्रभारी प्रभात सिंह, भूमिका नायक, अनुशासन प्रभारी राजीव बारीक, मीडिया प्रभारी डोमार सिंह पोर्ते सहित शिविर में आए महाविद्यालय के सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे.